फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन कब्जाने में सपा लोहिया वाहिनी का जिलाध्यक्ष गिरफ्तार

Sun, 30 Apr 2017 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
सपा लोहिया वाहिनी का जिलाध्यक्ष गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जमीन कब्जा मामले में तीन साल पूर्व दर्ज मामले में रविवार को पुलिस ने समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई को सत्ता परिवर्तन के नजरिए से देखा जा रहा है। 
विज्ञापन


शहर के उसरू गांव में अशोक कुमार ने अपनी जमीन को धोखाधड़ी के जरिए कब्जा का आरोप लगाते हुए लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र यादव पर वर्ष 2014 में कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

सपा सरकार के दौरान तीन साल तक पुलिस शांत बैठी रही। प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने सलोवा जिलाध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल एके राय ने भी गिरफ्तारी किए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें