फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जिले के सूखा प्रभावितों को केंद्र से मिले 20 करोड़’

Thu, 11 Feb 2016 11:15 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि फैजाबाद में सूखे से प्रभावित किसानों की समस्या का मुद्दा उन्होंने लोकसभा में उठाया था। जिस पर केंद्र सरकार ने सूखे से प्रभावित 49 जिलों में फैजाबाद को भी शामिल करते हुए 20 करोड़ रुपये से ज्यादा धन आवंटित किया है, जिससे किसानों को अब राहत मिलेगी।
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि सूबे की सपा सरकार किसानों व मजदूरों के नाम पर सिर्फ घड़ियाली आंसू बहा रही है। जबकि केंद्र की भाजपा सरकार मजदूरों के दुख-दर्द को महसूस करती है, जिसके चलते प्रदेश के 49 जिलों को मनरेगा के तहत मौजूदा वित्तीय वर्ष में ही अरबों रुपये का अतिरिक्त धन आवंटित करने का फैसला किया है।

जॉब कार्ड धारकों को 100 दिन के बजाय 150 दिन रोजगार मिलेगा, जिससे करोड़ों घरों के जीवनयापन में आने वाली दिक्कतें कम होंगी। कहा कि अकेले फैजाबाद को 20 करोड़ रुपये से ज्यादा मिलेंगे।
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि सूबे के 49 जिलों में सूखे से उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए केंद्र सरकार अरबों रुपये का अतिरिक्त धन आवंटन करने जा रही है। इसी क्रम में इन जिलों में केंद्र सरकार ने मनरेगा मजदूरों के लिए अतिरिक्त रोजगार देने की व्यवस्था की है।

इससे ग्रामीण स्तर पर बढ़ रही बेरोजगारी भी कम होगी व खाली हाथों को काम मिलेगा। अकेले फैजाबाद में जहां 27 लाख मानव दिवसों के सृजन का लक्ष्य था, जो अब 40 लाख तक जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें