फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर कॉलेज में हंगामा

Sun, 21 May 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
तारुन। थाना क्षेत्र के करनाईपुर गांव स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज में शनिवार को अध्यापकों की नियुक्ति को लेकर प्रधानाचार्य व अन्य शिक्षकों के बीच विवाद हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस प्रधानाचार्य व एक शिक्षक को थाने ले आई। थाने में बड़ी संख्या में शिक्षकों के पहुंचने पर मामला रफादफा कर दोनों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


संस्थापक प्रधानाचार्य हरीराम वर्मा पिछले सत्र में रिटायर हो गए। वरिष्ठता के आधार पर नेतवारी चतुरपुर के शिक्षक ऋषिराज वर्मा को प्रधानाचार्य होना था लेकिन प्रबंध तंत्र ने दूसरे शिक्षक रमाशंकर वर्मा को प्रधानाचार्य बना दिया। उसी समय से शिक्षकों में आपसी मनमुटाव शुरू हो गया और शिक्षक गुटों में बंट गए।

शनिवार को कॉलेज में सभी शिक्षक प्रधानाचार्य सहित उपस्थित हुए तो ओंकारनाथ वर्मा, रामसकल वर्मा व हीरालाल वर्मा शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर आमने-सामने हो गए। तीनों शिक्षकों का आरोप है कि प्रबंध तंत्र व प्रधानाचार्य पुरानों को नजरअंदाज कर नए लोगों की नियुक्त करना चाहते हैं।
विज्ञापन


बहस के बाद दोनों पक्ष हंगामे पर उतर आए। मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिस ने हंगामा शांत कराया। दरोगा योगेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि विद्यालय में नियुक्ति के मामले को लेकर शिक्षकों में विवाद हुआ।

जिसके बाद प्रधानाचार्य रमाशंकर वर्मा व ओंकारनाथ वर्मा को थाने लाया गया। बाद में अन्य लोगों के पहुंच जाने पर मामला रफादफा हो गया और दोनों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें