सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया और दोनों पक्षों के साथ बैठक की। गुरुवार की सुबह एक पूजा स्थल के पीछे अंजुमन कमेटी ने मिट्टी गिरवा दी। जिसका विरोध पूजा स्थल के पुजारी बाबा अखंडनाथ अघोरी ने किया तो दूसरे पक्ष के एक युवक ने अपशब्द कह दिया।
इसकी शिकायत पुजारी ने थानाध्यक्ष रौनाही से की। मौके पर पहुंचे सीओ सदर अरुण चंद्र, एसडीएम सोहावल अवनीश राय ने दोनों पक्षों को बुलाकर बैठक कराई।
अपशब्द कहने वाले युवक ने माफी मांगी। तब जाकर मामला शांत हुआ। बता दें कि इसकी पैमाइश राजस्व विभाग कई बार कर चुका है। जिसमें वह भूमि ग्राम समाज की बताई गई लेकिन दोनों पक्ष उस भूमि पर अपनी दावेदारी करते आ रहे हैं।
इसका मामला न्यायालय में विचारधीन है। एसडीएम सोहावल अवनीश कुमार राय का कहना है कि पूजा स्थल के पास मिट्टी को लेकर थोड़ा विवाद हो गया था लेकिन अब पूरी तरह शांति है।