अयोध्या। खंडासा थाना क्षेत्र के सतनापुर बाजार में विवादित मकान पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है।
खंडासा थाना क्षेत्र के सतनापुर बाजार में अमानीगंज के एक पुराने मकान को लेकर बरसों से विवाद चल रहा है, जिसका मामला दीवानी न्यायालय में विचाराधीन है।
मकान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लीलावती व उसका परिवार कई वर्षों से रह रहा है। आरोप है कि 3 जुलाई को 11 बजे दिन में निर्मल यादव और उनके साथियों ने मकान पर कब्जा करने के नियत से घर पर धावा बोल दिया।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व उसकी लड़की को पीटा व घर से बाहर निकालकर जबरदस्ती ताला बंद कर लिया। खंडासा पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर निर्मल यादव, संतोष कुमार, परशुराम, अखिलेश, रामसुंदर समेत दो महिलाओं पर गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
जिसके तुरंत बाद मामले में आरोपी बनाए गए निर्मल यादव की तहरीर पर भी लीलावती उसके पति उदयराज भतीजे पर मारपीट व जान से मारने की धमकी का मुकदमा पंजीकृत कर लिया जबकि गंभीर रूप से घायल महिला का इलाज सीएचसी खंडासा में हो रहा था।