फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में नहाते समय बालक डूबा

Sun, 23 Jul 2017 10:56 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
डूबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना कुमारगंज क्षेत्र के धनैचा पूरे मेलथुआ गांव में तालाब में नहाते समय दस वर्षीय बालक की डूब कर मौत हो गई। परिवारीजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। जानकारी के अनुसार गांव निवासी बुद्धिराम यादव का पुत्र सूरज (10) रविवार की दोपहर अपने साथियों के साथ, गांव के दक्षिण स्थित अमिलहवा तालाब में नहाने गया था।
विज्ञापन


सभी साथी तालाब के किनारे नहा रहे थे, लेकिन सूरज बीच तालाब में पहुंच गया। पानी अधिक होने से वह डूब गया। सूरज को डूबता देख अन्य साथियों ने शोर मचाना शुरू किया। शोर सुनकर भैंस चरा रहे चरवाहों ने तालाब में घुसकर बालक को बाहर निकाला।

आनन-फानन में परिवारीजनों ने उसे कुमारगंज बाजार के एक निजी चिकित्सक को दिखाया, लेकिन चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवारीजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष कुमारगंज नीरज राय ने बताया कि परिवारीजनों की तरफ  से कोई जानकारी या तहरीर नहीं दी गई, जानकारी मिलने पर पुलिस भेजी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें