फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से टकराई बाइक, एक की जान गई

Sun, 23 Jul 2017 10:53 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
हादसे के बाद जिला अस्पताल में भर्ती घायल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईवे पर खजुरहट पेट्रोल पंप के पास शनिवार देर रात हुए एक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था। जानकारी के अनुसारतारून थान अंतर्गत रमहरई मोहम्मदपुर निवासी भोला सिंह मांझा सोनौरा गांव से एक निमंत्रण के बाद रात 11 बजे बाइक से घर वापस जा रहा था।
विज्ञापन


बाइक पर भोला सिंह के अलावा उनका एक मजदूर भी बैठा था। इस दौरान इलाहाबाद हाईवे पर बीकापुर कोतवाली अंतर्गत खजुरहट पेट्रोल पंप के पास रात करीब 11 बजे वह बाइक समेत सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी चकनाचूर हो गई और भोला सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, साथ बैठा मजदूर भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।सूचना पर पहुंची यूपी-100 व बीकापुर पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजवाया।  
विज्ञापन
उधर इस घटना के बाद मृतक के घर व गांव में कोहराम मचा है। मृतक के चार बेटियों में सोनी, मोनी, डिपॉंशी, प्रिया व एक बेटा गौरव सिंह सहित पत्नी सुमन सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। भोला सिंह गांव के पूर्व प्रधान अमरनाथ सिंह के छोटे भाई है। बीकापुर कोतवाली प्रभारी के अनुसार शव का पीएम कराकर शव परिवारीजनों को सौंप दिया गया है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें