फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई से लौटते समय वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईगंज। मुंबई से वापस आ रहे गोसाईगंज थाना क्षेत्र के रजपलिया गांव निवासी वृद्ध की लखनऊ में ट्रेन में ही मौत हो गई। कोरोना की आशंका में शव का पोस्टमार्टम कराते हुए कोरोना जांच के लिए सैंपल भेजा गया है। खबर लिखे जाने तक जिले में शव प्राप्त नहीं हुआ था।
विज्ञापन

गोसाईगंज थाना क्षेत्र के रजपलिया निवासी प्रभा शंकर मिश्रा (75) की तबियत पहले से खराब रहती थी। वह कुछ दिन पूर्व मुंबई में रहने वाले अपने पुत्र के पास गए थे। इस बीच लॉकडाउन हो गया और वह वहीं फंस गए। प्रवासियों की घर वापसी शुरू हुई तो वह ट्रेन से वापस आ रहे थे।
तभी लखनऊ में संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत हो गई। शव को लखनऊ में उतारकर कोरोना जांच के लिए नमूना लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और परिवारीजनों को सूचित किया गया। कोरोना मानकों के तहत शव को सील करते हुए अंतिम संस्कार के लिए देने की बात सामने आ रही थी।
विज्ञापन

खबर लिखे जाने तक जिले में शव नहीं मिला था। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी अभी नहीं मिली है। शव मिलने पर नियमानुसार अंतिम संस्कार के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें