फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में लटका मिला छात्रा का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर। नगर पंचायत क्षेत्र के तेंदुआ माफी निवासी मोहिनी (18) पुत्री विजय सिंह का शव शुक्रवार सुबह संदिग्ध अवस्था में घर के भीतर कमरे के अंदर छत के पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। इसके बाद हलचल मच गई। घटना का कारण पता नहीं चल सका। मृतका इंटर की छात्रा बताई गई है।
विज्ञापन

परिवारजनों ने बताया कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। सुबह चाय पीने के लिए बुलाया गया। दरवाजा न खोलने पर मृतक छात्रा के परिवारजनों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पर उप जिलाधिकारी जयेंद्र कुमार के साथ कोतवाली पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की गई।
पुलिस ने पंचनामा करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उसके पिता बाहर किसी शहर में रहकर नौकरी करते हैं। मौके पर उसकी मां भी उसके पिता के पास गई हैं। कोतवाल इंद्रेश कुमार यादव ने बताया कि मृतका के दादा अशोक सिंह ने अपनी भतीजी मोहिनी के खुदकुशी करने की सूचना दी गई है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें