फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटिया लगाकर चल रहा था नलकूप, करंट से हुई मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहावल। रौनाही थाना क्षेत्र अंतर्गत पिलखावा गांव में कटिया लगाकर चलाए जा रहे निजी नलकूप के तार में उतरे करंट की चपेट में आकर एक मजदूर की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे पावर कारपोरेशन के अवर अभियंता ने नलकूप मालिक के विरुद्ध केस दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह गांव निवासी विजयपाल सिंह के निजी नलकूप से खेत में पानी लगाने गए गांव के मंगरु निषाद (30) खेत में फैलाए गए तार में उतरे करंट की चपेट में आ गया।
इसमें फंसकर मौके पर ही मजदूर की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने घटना को देखा तो गांव में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंचे अवर अभियंता ज्ञानचंद ने बताया कि आरोपी नलकूप मालिक बिजली के पोल से चोरी से कटिया लगाकर विद्युत मोटर चला रहा था।
विज्ञापन

इसके द्वारा फैलाए गए तार में आ रहे करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। जिसके विरुद्ध रौनाही थाने में केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई है। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। केस दर्ज कर मौके की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें