फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर निर्माण को लेकर पीएम से मिलेगा धर्माचार्यों का दल

Sun, 20 Dec 2015 10:37 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर के लिए रविवार को राजस्थान से पत्थरों की पहली खेप आने के बाद श्रीराम जन्मभूमि न्यास के कार्याध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास ने कहा कि मंदिर निर्माण जल्द करवाने को लेकर धर्माचार्यों का दल शीघ्र ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेगा।
विज्ञापन


पत्थरों का पूजन करने के बाद मीडियाकर्मियों से बात करते हुए महंत नृत्यगोपाल दास ने कहा कि यह दूसरा शिलान्यास है, जो मंदिर निर्माण को पुख्ता कर रहा है। उन्होंने कहा कि हम कोर्ट का सम्मान करते हैं और कोर्ट भी जनता का रुख देखता है। हम कोर्ट से आग्रह करेंगे और अपना पक्ष भी रखेंगे।

फिलहाल पत्थरों की तराशी करके हम अपनी तैयारी पूरी कर रहे हैं ताकि कोई कमी न रहे। राम किसी पार्टी के नहीं हैं और न ही यह कोई चुनावी मुद्दा है। इस मौके पर मानस अगस्त राम अवतार दास, पुजारी रमेश दास, न्यास कार्यशाला के प्रभारी अन्नू भाई सोमपुरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


कारीगर बढ़ाए
विहिप के प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने बताया कि पत्थर की तराशी के काम में अभी तक चार कारीगर थे। दो कारीगर और बढ़ाए गए हैं। रामसेवकपुरम में दो क्रेनों से पत्थरों को उठाने का कार्य कराया जा रहा है।

शांति-सद्भाव को खतरा तभी कार्रवाई: एसएसपी
एसएसपी मोहित गुप्ता ने कहा कि राजस्थान से राममंदिर न्यास कार्यशाला में पत्थर मंगाए जाने की जानकारी है। जब लगेगा कि शांति व्यवस्था व सांप्रदायिक सौहार्द्र खराब हो सकता है, तो कार्रवाई करेंगे। वहीं एडीएम सिटी आरएन शर्मा ने कहा कि पत्थर दान व राजस्थान से पत्थर मंगाए जाने की न कोई अनुमति ली गई है, न ही उनके संज्ञान में मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें