फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

647 ग्राम प्रधानों ने ली शपथ

Sun, 20 Dec 2015 10:26 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
केवल मिल्कीपुर विकास खंड ऐसा रहा, जहां सभी निर्वाचित ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाई गई। इस दौरान गांव की संसद में बैठने वाले ग्राम प्रधानों के परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। विकास खंडों में रविवार को शपथ ग्रहण समारोह का नजारा देखने वाला रहा। प्रधानों में गांव के विकास का जज्बा दिखा। सबने कहा कि गांव के विकास की नई इबारत लिखेंगे। आपसी मेलजोल, भाईचारा और सद्भाव की डोर टूटने नहीं देंगे।
विज्ञापन


हैरिंग्टनगंज ब्लॉक मुख्यालय पर रविवार को मिल्कीपुर तहसीलदार अरुण कुमार तिवारी व हैरिंग्टनगंज एडीओ पंचायत विष्णुनारायण दुबे ने 60 ग्राम प्रधानों में 51 ग्राम पंचायत में निर्वाचित प्रधानों को शपथ दिलाई। शेष नौ ग्राम प्रधानों की ग्राम सभाओं में सदस्यों की संख्या पर्याप्त न होने से शपथ लेने से वंचित रह गए।

रुदौली ब्लॉक के सुभाष चंद्र सभागार में 97 ग्राम पंचायतो में केवल 70 निर्वाचित प्रधानों को खंड विकास अधिकारी राम औतार सिंह ने शपथ दिलाई। यहां 27 ग्राम पंचायतों के प्रधान कोरम पूरा न होने के कारण शपथ लेने से वंचित रह गए। पूरा विकास खंड में 68 ग्राम प्रधानों में कुल 46 ग्राम प्रधानों को खंड विकास अधिकारी राजपती देवी ने शपथ दिलाई। 22 ग्राम प्रधान शपथ लेने से वंचित रह गए।
विज्ञापन


मया विकास खंभ में रविवार को 83 प्रधान पदों में कुल 52 ग्राम प्रधानों को खंड विकास अधिकारी कर्ताराम यादव व सहायक विकास अधिकारी अशोक कुमार वर्मा ने शपथ ग्रहण करवाई। 31 ग्राम प्रधान कोरम पूरा न होने के कारण शपथ ग्रहण करने से वंचित रह गए। अमानीगंज विकास खंड में 76 ग्राम प्रधानों में कुल 69 ग्राम प्रधानों को खंड विकास अधिकारी अब्बूवासन खान ने शपथ दिलाई।

यहां सात ग्राम प्रधान शपथ लेने से वंचित रह गए। मसौध विकास खंड में 84 ग्राम प्रधानों में कुल 67 प्रधानों को प्रभारी बीडीओ एसडीएम सोहावल अवनीश कुमार राय ने शपथ दिलाई। यहां 17 ग्राम प्रधान कोरम पूरा न होने के कारण शपथ ग्रहण से वंचित रहे।

मवई विकास खंड में 55 ग्राम प्रधानों में 51 ग्राम प्रधानों को खंड विकास अधिकारी शिव प्रसाद ने शपथ दिलाई। यहां चार ग्राम प्रधान शपथ ग्रहण से वंचित रहे। बीकापुर विकास खंड में खंड विकास अधिकारी नेहा सिंह ने 75 में 60 प्रधान को शपथ दिलाई। यहां 15 ग्राम प्रधान शपथ लेने से वंचित रहे।

सोहावल विकास खंड में 62 में से 47 ग्राम पंचायतों के नव निर्वाचित प्रधानों को खंड विकास अधिकारी इंद्रजीत सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। यहां 15 ग्राम प्रधान शपथ लेने से वंचित रह गए। तारुन विकास खंड में नायब तहसीलदार बीकापुर अवधेश चौहान व बीडीओ तारुन ने 97 ग्राम पंचायतों में 56 ग्राम प्रधानों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

यहां 41 ग्राम प्रधान शपथ लेने से वंचित रह गए। मिल्कीपुर विकास खंड में खंड विकास अधिकारी विजय शंकर ने निर्वाचित 78 ग्राम प्रधानों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। यहीं एक अकेला विकास खंड था जहां सभी निर्वाचित ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें