फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: खेल छात्रावास ढाभासेमर की टीम ने जीती फुटबॉल प्रतियोगिता

Mon, 01 May 2023 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते गोसाईगंज विधायक अभय सिंह।
विज्ञापन
गोसाईगंज (अयोध्या)। यंग्स क्लब के तत्वावधान में संचालित शिव माधव स्मारक फुटबॉल प्रतियोगिता खेल छात्रावास ढाभासेमर की टीम ने जीत ली। फाइनल में रविवार को ढाभासेमर ने आजाद स्पोर्टिंग क्लब टांडा को 3-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

विजेता टीम की तरफ से नोमान अख्तर, वाजिद अली और नंदन यादव ने एक-एक गोल किया। समापन पर गोसाईगंज के विधायक अभय सिंह ने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि खेल में हार-जीत लगी रहती है। हार से ही जीत का रास्ता निकलता है। इस अवसर पर पूर्व सांसद हरिओम पांडेय, क्लब के महासचिव गिरिजाशंकर सिंह, प्रभाशंकर वर्मा, बलराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें