फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या मंडल को विकास के लिए मिलेंगे 2057 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। वित्तीय साल 2020-21 में अयोध्या मंडल को 2057 करोड़ रुपये मिलेंगे। यह बजट जिला योजना के तहत मिलेगा। इस राशि के जरिये मंडल के सभी पांच जिलों की विकास योजनाएं संचालित की जाएंगी। अगले वित्तीय साल की यह राशि चालू वित्तीय वर्ष की अपेक्षा लगभग 182 करोड़ रुपये अधिक है।
विज्ञापन

वित्तीय साल 2020-21 में विकास का खाका तैयार किया गया है। इसके लिए सभी जिलों में जिला विकास योजना का प्रस्ताव अब बैठक में प्रस्तुत करने मंजूरी ली जाएगी। जिला विकास योजना के जरिये जिलों में विकास की मूलभूत सुविधाएं विकसित की जाती हैं।
इसके तहत पेयजल, सड़क, बिजली, पानी, स्कूल-कॉलेज सहित अन्य योजनाएं जुड़ी होती हैं। जिला विकास योजना एक अप्रैल से लागू की जाएगी। इस दौरान नगर पंचायत और ग्राम पंचायतों से लेकर जिले के विभिन्न विभागों तक को अपनी कार्ययोजना देनी होगी। अयोध्या मंडल के अयोध्या जिले समेत अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, अमेठी, बाराबंकी के लिए जिला विकास योजना के तहत धनराशि में वृद्धि की गई है।
विज्ञापन

अगले वित्तीय साल के लिए कुल 2057 करोड़ रुपये बताई गई है। सर्वाधिक वृद्धि अमेठी जनपद के लिए की गई है। पिछले साल की अपेक्षा अमेठी जिले को इस बार 49.2 करोड़ रुपये ज्यादा मिलेंगे। इसी तरह अयोध्या जिले को लगभग 18.2 करोड़ से अधिक मिलने की संभावना है।
जिला योजना को लेकर तैयारी तेज हो गई है। जिले के सभी ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों, जिला पंचायत, नगर पंचायतों के साथ ही सभी विभागों को भी तैयारी के लिए पत्र जारी किया गया है।
सूत्रों की मानें तो पंचायतों के प्रस्ताव जिला पंचायत की बैठक में अनुमोदन के बाद जिला प्रशासन को प्राप्त कराए जाने की व्यवस्था है। हालांकि अभी तक जिला पंचायत की बैठक इस बाबत नहीं हो पाई है। अलबत्ता विभागों ने अपने प्रस्ताव जिला प्रशासन को उपलब्ध करा दिए हैं। लेकिन जब तक सभी प्रस्ताव एक साथ जिला प्रशासन को नहीं मिल जाते तब तक यह कार्रवाई आगे नहीं बढ़ाई जा सकती।
जिला योजना की रचना के बाद जिला योजना समिति की बैठक प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में होगी। इसके बाद ही इसको अनुमोदित किया जाएगा। फिर एक अप्रैल 2020 से यह योजना लागू होगी।
जिला योजना के नोडल अफसर व जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी धर्मेंद्र यादव ने बताया कि जिला योजना की तैयारी तेज है। इसके लिए आंकड़े जुटाए जा रहे हैं। इसके बाद जिला योजना पंचायत समिति की बैठक होगी। जिसमें जिला योजना को मंजूरी दी जाएगी। इसके बाद शासन स्तर से इसका अनुमोदन होगा।
अगले वित्तीय साल के लिए प्रस्तावित धनराशि मंडल के अयोध्या जिले को वित्तीय साल 2020-21 के लिए 400 करोड़, अंबेडकरनगर को 323 करोड़, सुल्तानपुर को 328 करोड़, अमेठी को 559 करोड़ और बाराबंकी को 445 करोड़ रुपये मिलने की संभावना है। वित्तीय साल 2019 -20 में फैजाबाद जिले को 363 करोड़, अंबेडकरनगर को 294 करोड़, सुल्तानपुर को 301 करोड़, अमेठी को 510 करोड़ और बाराबंकी जिले को 403 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया था।
आज प्रभारी मंत्री लेंगे जिला योजना की बैठक
अयोध्या। जिला योजना संरचना की बैठक बुधवार को जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में होगी। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने जिला योजना से संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अपने-अपने विभाग की योजनाओं के विवरण के साथ बैठक में प्रतिभाग करें और जिला एवं अर्थ संख्या अधिकारी को इससे संबंधित सूचना उपलब्ध करा दें। जिलाधिकारी ने बताया कि जिला योजना की संरचना के साथ-साथ वर्तमान जिला योजना की समीक्षा भी की जाएगी। जिला योजना की समीक्षा एवं संरचना के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी प्रथमेश कुमार ने भी मंगलवार को अपने कार्यालय में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें