फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सरयू के घाट बताएंगे रामभक्त हनुमान का पराक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जब भी जिक्र आता है तो यह जिक्र उनके परम भक्त हनुमान के बिना अधूरा रह जाता है। गोस्वामी तुलसीदास की रामचरित मानस में सुंदरकांड तो उनके पराक्रम पर ही आधारित उपसर्ग है। यही देखते हुए नगर निगम ने राम की पैड़ी की निकट बजरंग बली की विभिन्न मुद्राओं के चित्रण का फैसला किया है।
विज्ञापन

अयोध्या में राम की पैड़ी के करीब सरयू नदी पर लक्ष्मण घाट, अहिल्याघाट, चौधरी चरण सिंह घाट, आरती घाट आदि अनेक घाट हैं। नगर निगम इन्हीं घाटों की दीवारों का पेंटिंग के जरिए सजाने जा रहा है। स्वच्छता अभियान के तहत यहां सफाई कराने के अलावा दीवारों को पेंट कराने की तैयारी है।
अपर नगर आयुक्त अरुण गुप्ता ने बुधवार को बताया कि रामनगरी को इस तरह से बसाया जा रहा है कि यहां आने वालों को रामायणकालीन परिदृश्य नजर आए। वो रामायण के पात्रों से परिचित हो सकें। इसी कड़ी में इन दीवारों पर हनुमान जी के चित्र बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

यह सारे चित्र सचित्र हनुमान चालीसा और सुंदरकांड में वर्णित उनके कार्यों पर आधारित होंगे। मसलन कहीं वे पर्वत उठाए नजर आएंगे तो कहीं अशोक वाटिका में मां सीता को प्रभु राम की मुद्रिका भेंट करते दिखाई देंगे। उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों में बुधवार को अतिक्रमण हटवाया गया। अब विशेष सफाई अभियान चलाने के बाद यह पेंटिंग करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें