फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभात सिंह व शिखा गौड़ बेस्ट खिलाड़ी

Thu, 25 Feb 2016 11:47 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
साकेत महाविद्यालय का वार्षिक खेलकूद समारोह गुरुवार को संपन्न हो गया। दो दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं में सभी प्रतिस्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र प्रभात सिंह व छात्रा शिखा गौड़ को बेस्ट खिलाड़ी के रूप में पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


समापन समारोह के मुख्य अतिथि रेजीडेंट मजिस्ट्रेट अयोध्या डॉ. संतोष कुमार व विशिष्ट अतिथि पंकज सिंह ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। आयोजन सचिव शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष पूनम जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता के सौ मीटर दौड़ में छात्र सुरेश प्रथम, शिवम मौर्य द्वितीय व बृजेश तृतीय व छात्राओं में शिखा गौड़ प्रथम, नेहा द्वितीय व रत्ना तृतीय रहे।

दो सौ मीटर में छात्र बालकराम प्रथम, विकास द्वितीय व दिलीप तृतीय और छात्रा में शिखा गौड़ प्रथम, रत्ना द्वितीय व प्रीति तृतीय रहीं। चार सौ मीटर दौड़ में प्रभात प्रथम, सुरेश द्वितीय, गौरव तृतीय रहे और छात्राओं में शिखा गौड़ प्रथम, रत्नाद्वितीय व रोशनी तृतीय रहीं।
विज्ञापन


आठ सौ मीटर दौड़ में छात्र प्रभात प्रथम, गौरव द्वितीय व दिनेश तृतीय और छात्रा में रूबी  प्रथम, रत्ना द्वितीय व रोशनी तृतीय रहे। 1500 मीटर दौ़ड़ में छात्र विकास प्रथम, फूलचंद द्वितीय व बालकराम तृतीय रहे, छात्राओं में रोशनी प्रथम, रूबी द्वितीय व वंदना तृतीय रहीं।

पांच हजार मीटर दौड़ में छात्र दिनेश प्रथम, प्रिंस पांडेय द्वितीय व अजय तृतीय रहे। चार गुणे रिले दौड़ में शिखा, नेहा, वंदना, रत्ना प्रथम, कनक लता, प्रीति, वंदना द्वितीय व जया झा, हर्षिता, रमा प्रजापति, रूबी तृतीय रहीं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें