अयोध्या। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा आज अयोध्या आएंगे। वह रामलला, हनुमानगढ़ी व कनक भवन में दर्शन-पूजन के बाद कई समारोहों में भाग लेंगे। डिप्टी सीएम सुबह 10:45 बजे अयोध्या पहुंचकर सर्वप्रथम रामलला का दर्शन करेंगे। इसके बाद 11:15 पर कनक भवन व 11:45 पर हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन करेंगे।
12:15 बजे वह जयपुरिया स्कूल में बने बैडमिंटन हॉल व स्वीमिंग पूल का लोकार्पण करेंगे। 12:30 से एक बजे तक वह उच्च माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। अपराह्न 1:40 बजे वह अयोध्या महोत्सव का समापन करेंगे। इसके बाद 4:30 बजे वह वापस लखनऊ के लिए रवाना होंगे। (संवाद)