फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में पर्यटन विकास के लिए बने राम सर्किट

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रामनगर को आध्यात्मिक मेगा सिटी के रूप में विकसित करने के लिए बन रहे विजन डाक्यूमेंट में अवध विवि के प्रोफेसरों व प्रबुद्ध जनों ने राम सर्किट नामक योजना को बनाए जाने की बात कही है। प्रोफेसरों ने अयोध्या की माली हालत बढ़ाने से लेकर अयोध्या में पर्यटकों के रुकने तक के भरपूर इंतजाम किस प्रकार हो सकते हैं, इसे रेखांकित किया है।
विज्ञापन

अवध विवि के पूर्व कुलपति प्रोफेसर मनोज दीक्षित ने अपनी बात रखते हुए कहा है कि अयोध्या में पर्यटन विकास के लिए सर्वाधिक जरूरी बात यह है कि भगवान राम के जन्म काल से लेकर गुप्त काल तक के लिए एक पौराणिक लुक पर आधारित राम सर्किट स्थापित की जाए जिसमें पर्यटकों को प्रत्येक तथ्य की जानकारी होने के साथ इससे जुड़े प्रत्येक स्थान को देखने की ललक हो।
उन्होंने अयोध्या को धर्म नगरी प्रयाग व काशी से सीधे जोड़े जाने की वकालत की है। साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार दिलाने के लिए सभी खुल रहे नए स्थलों में अयोध्या के लोगों को नौकरी देने व रखने के लिए नियम बनाने की बात कही है। अवध विवि के इतिहास विभाग के अध्यक्ष प्रो. अजय प्रताप सिंह ने अयोध्या को वेडिंग हब के रूप में विकसित किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया है कि वेडिंग हब डेवलप हो जाने से यहां बड़ी संख्या में लोग आएंगे और अयोध्या की आर्थिक हालत भी बेहतर होगी। इसके अलावा उन्होंने समस्त धार्मिक स्थलों को जोड़े जाने की बात कही है। एमबीए विभागाध्यक्ष प्रो. अशोक शुक्ल ने अपने विचार रखते हुए बताया है कि अयोध्या की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए यहां पर्यटकों का कम से कम तीन से चार दिन रुकना आवश्यक है, इसके लिए ऐसे टूरिस्ट प्रोडक्ट बनाए जाएं जिससे लोग यहां रुक सके। इसमें सभी वर्ग के धार्मिक स्थलों को विकसित किए जाने की बात कही गई है।
इसके साथ ही उन्होंने अयोध्या में एक छोटा पुरातन अयोध्या बसाने की बात कही है। प्रो. महेंद्र प्रताप सिंह ने अयोध्या को पर्यटन स्थल का नाम न देकर धार्मिक स्थल का नाम दिए जाने की बात कही है। बैठक में मुख्य रूप से अयोध्या विकास प्राधिकरण के वीसी विशाल सिंह, वित्त अधिकारी आरपी सिंह, एलई कंसलटेंट के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें