फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेला क्षेत्र में सुरक्षा के लिए मजिस्ट्रेटों की तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। तीन अगस्त से शुरू हो रहे अयोध्या के प्रसिद्ध सावन झूला मेले को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
विज्ञापन

मेला क्षेत्र को सात जोन और 57 सेक्टरों में बांटकर शांति व सुरक्षा के लिए मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है। रामनगरी में भीड़ नियंत्रण के लिए बनाए गए यातायात जोन पर प्रशासन की खास नजर रहेगी।
विज्ञापन

रामनगरी इन दिनों शिवभक्तों से अटी है। इसके साथ ही प्रसिद्ध झूलनोत्सव तीन अगस्त से शुरू होकर 15 अगस्त को समाप्त होगा।
इसकी शुरूआत मणिपर्वत मेले से होती है। प्रशासन ने कांवड़ियों की भीड़ नियंत्रित करने के साथ ही लगभग पखवारे भर चलने वाले मेले को लेकर फोकस कर दिया है।
मेलाधिकारी व एडीएम सिटी वैभव शर्मा ने बताया कि कांवड़ियाें की भीड़ सहेजने की व्यवस्था के साथ ही मेले में शांति व सुरक्षा के लिए मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है। मेले की व्यवस्था ऐसी करने की कोशिश है कि श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें