फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घने कोहरे व सर्द हवा से सब बेहाल

Fri, 16 Dec 2016 11:22 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
फैजाबाद में शुक्रवार को जिलाअस्पताल में अलाव तापते तीमरदार व लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घने कहरे से शुक्रवार को यातायात पर खासा असर पड़ा। सुबह 9 बजे तक विजिबिलिटी शून्य तक रही, इससे हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आए। रोडवेज का रात्रिकालीन बसों का संचालन ठप रहा।
विज्ञापन


शाम को दिल्ली से चलीं बसों के पहुंचने में 24 घंटे तक लग रहे हैं। स्कूली बच्चों का भी सुबह घर से निकलने में बुरा हाल रहा, मगर दोपहर बाद धूप खिली तो स्कूल परिसर से लेकर पार्क गुलजार दिखे। 

कोहरा व सर्द हवा की चपेट में गांव से शहर तक के लोग हैं। कोहरे की वजह से विजविलटी आधी रात से सुबह तक शून्य रही। इसकी वजह से वाहन सड़क पर रेंगते दिखे तो तमाम वाहन लाइट जलाकर किनारे खड़े नजर आए।
विज्ञापन


दोपहर को धूप निकली तो पार्क भी गुलजार हो गए। गुलाबबाड़ी, कंपनीबाग में बच्चे खेलते नजर आए। शीत लहर की वजह से स्टेशन पर धुंध छाई रही। सुबह के समय शीतलहर इस कदर थी कि ओस की बूंदे पानी जैसी लग रही थी।

इसके बावजूद शहर में पर्याप्त मात्रा में अलावा नहीं चल रहे हैं। रेलवे स्टेशन पर टिकट के लिए आए लोग ठिठुरे रहे। स्टेशन पर भी अलाव नहीं जल रहा था। टिकट के लिए लाइन में लगे लोग परेशान रहे।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. अरमनाथ मिश्र ने बताया कि अगले दो से तीन दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा। सुबह और संध्या के समय ठंड का प्रकोप जारी रहेगा, लेकिन दोपहर में धूप निकलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें