फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ा कहर, डेंगू वार्ड फुल

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिला अस्पताल का डेंगू वार्ड फुल हो चुका है। यहां पिछले दो दिनों में ही डेंगू के आठ मरीजों को भर्ती कराया गया है। इनमें से गुरुवार को एक मरीज को गंभीर हालत में रेफर किया गया। ऐसे में जिले में अब डेंगू पीड़ितों की संख्या 25 पहुंच गई है।
विज्ञापन

लगातार बारिश के बाद मच्छरजनित बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। बुधवार को एक साथ पांच मरीज यहां पहुंचे थे। इनमें त्रिभुवन नगर कोतवाली नगर निवासी संकेत मिश्रा, लालमनि (25) निवासी अरकुना सोहावल, नवीनमंडी स्थित सीआरपीएफ कैंप के जवान श्रीकांत बेहरा (34), जीत का पुरवा पूराकलंदर निवासी रामबाबू (24) व यहीं के सोनू कुमार (32) शामिल हैं।
वहीं, मंगलवार को जयसिंहमऊ तारुन निवासी मनोज कुमार (26) व ककरही बाजार निवासी तरन्नुम (34) को भर्ती किया गया। तरन्नुम की हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गुरुवार को शहर के तेलीटोला रिकाबगंज निवासी पूजा (39) को भी डेंगू की पुष्टि होने पर भर्ती कराया गया। इन सभी मरीजों की हालत में सुधार बताया जा रहा है। एक साथ मरीज पहुंचने से जिला अस्पताल में डेंगू के मरीजों के लिए बना आठ बेड का रिजर्व वार्ड फुल हो चुका है। ऐसे में मरीज पहुंचने उन्हें भर्ती करना किसी चुनौती से कम न होगा।
डेंगू से प्रभावित इलाकों में पहुंची स्वास्थ्य टीम
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार व गुरुवार को डेंगू से प्रभावित शहर के इसनू कटरा, नवीन मंडी, नियांवा व ग्रामीण इलाके के मिल्कीपुर आदि क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को जागरूक किया। साथ ही दवा भी बांटी। साथ ही आसपास बेहतर साफ-सफाई करने का निर्देश दिया। जिला मलेरिया अधिकारी एमए खान ने बताया कि बुधवार व गुरुवार को हसनू कटरा, नियांवा क्षेत्र में स्वयं स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ पहुंचकर डेंगू से पीड़ित लोगों से मुलाकात की।
अस्पताल का डेंगू वार्ड फुल हो चुका है। नए मरीज मिलने पर जिनका प्लेटलेट्स एक लाख से कम होगा, उन्हें ईएनटी के सामने स्थित बच्चा वार्ड में अतिरिक्त व्यवस्था करके भर्ती किया जाएगा। शेष को यथास्थान भर्ती रखा जाएगा। वैसे भी जिन मरीजों की प्लेटलेट्स 50 हजार से अधिक है, उन्हें सिर्फ सचेत रहने व पैरासीटामॉल लेने की जरूरत है।
विज्ञापन

-डॉ नानक सरन, प्रशासनिक अधिकारी, जिला अस्पताल, अयोध्या
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें