फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: उपचुनाव में 64.57 फीसदी वोटरों ने डाले वोट

Fri, 03 Mar 2023 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले मेंं त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव में बृहस्पतिवार को 64.57 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले। मतदान को लेकर केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन


सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्यभान ने बताया कि जिले में रुदौली ब्लॉक के रिक्त बरावां, हैरिंग्टनगंज केचंदीपुर नगहरा और मयाबाजार के भैरीपुर में मतदान सुबह सात बजे से शुरु हुआ। शाम पांच बजे तक तीन ग्राम पंचायतों के चुनाव में कुल 64.57 फीसदी मतदान हुआ।

मयाबाजार प्रतिनिधि के मुताबिक भैरीपुर में पंचायत उपचुनाव में कुल 1595 मतदाताओं में 1043 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां सात नवंबर 2022 को ग्राम प्रधान की मौत हो जाने पर यह सीट रिक्त हुई थी। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट पर कुल चार प्रत्याशी कुलदीप कुमार, पुष्पा देवी, संदीप कुमार और पूर्व प्रधान का पुत्र महेश कुमार चुनाव मैदान में हैं। मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।
विज्ञापन


रुदौली प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत बरांवा के उपचुनाव 1783 मतदाताओं में से 1247 ने मताधिकार का प्रयोग किया। ग्राम प्रधान पद के लिए मतदान 69.93 फीसदी रहा। 659 महिला और 588 पुरुष मतदाताओं ने मतदान किया।

मतदान के लिए प्राथामिक विद्यालय बरावां में तीन बूथ बनाए गए थे। सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रज्ञा सिंह ने बताया प्रधान पद के लिए निर्मला, रामावती, राम बहादुर, बुचडा देवी चुनाव मैदान में हैं। मतदान शांति पूर्ण रहा। एसडीएम स्वप्निल यादव, क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र भूषण तिवारी ने दौरा किया।

शाहगंज प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लॉक हैरिंग्टनगंज की ग्राम पंचायत में चंदीपुर नगहरा से अपर्णा सिंह भूतपूर्व प्रधान राजेश सिंह की पत्नी गीता सिंह व सुनीता यादव चुनाव मैदान में हैं। मतदान शांतिपूर्ण रहा। मौके पर सीओ मिल्कीपुर आशुतोष पांडे, सेक्टर मजिस्ट्रेट राजेश सिंह आदि थे। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण रहा। इसमें 2719 मतदाताओं में से 1647 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

ब्लॉकों पर होगी मतगणना
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्यभान ने बताया कि बैलेट बॉक्स स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखवा दिए गए है। मतगणना के लिए तीन मतगणना पार्टियां बनाई गई हैं। मतगणना चार मार्च को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें