फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक की सरकार गिराने के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कर्नाटक में धनबल व सत्ता बल के सहारे कांग्रेस एवं जेडीएस गठबंधन सरकार को गिरने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना दिया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेंद्र प्रताप सिंह व कार्यवाहक महानगर अध्यक्ष सुनील पाठक की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि सिटी मजिस्ट्रेट संतोष कुमार को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि भाजपा ने अलोकतांत्रिक तरीके से कांग्रेस, जेडीएस गठबंधन की सरकार को गिराकर अपनी सत्ता की भूख दर्शाई है।
कई दिनों तक विधायकों को पांच सितारा होटलों में छिपाकर असंवैधानिक तरीके से लोकतंत्र का गला घोंटा गया है। नेताओं ने महामहिम से घटना को संज्ञान में लेकर न्यायोचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें