जिन ब्रांडों की सबसे ज्यादा मांग है, कार बाजार में उसकी आपूर्ति उतनी नहीं हो पा रही है। हंसते हुए एक एजेंसी पर बीकापुर के पातूपुर निवासी रामसूरत सिंह ने कहा कि हमारी तो तकदीर अच्छी थी, पहले बुकिंग करा ली थी, इसलिए मनपंसद कार मिल गई लेकिन अब तो इसकी बुकिंग नहीं की जा रही है।
फैजाबाद-लखनऊ राजमार्ग पर एक एजेंसी पर कार बुकिंग कराने वालों की अच्छी-खासी भीड़ दिखी। लेकिन ज्यादातर ग्राहक ऐसे है जो कि रविवार और सोमवार को नए वाहन के साथ अपने घर जाना चाहते है। इसीलिए उस दिन के लिए अपने-अपने मनपंसद कारों की डिलेवेरी के लिए एजेंसी से मांग कर रहे है। यहां के कर्मी गिरीश कुमार पांडेय ने कहा कि पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार की दीवाली में कारों की बिक्री ज्यादा हो जाएगी।
उन्होंने बताया कि स्विफ्ट डिजायर पेट्रोल व डीजल वर्जन की मांग के सापेक्ष आपूर्ति नहीं हो पा रही है जिसके कारण ग्राहकों को निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है। दीवाली आफर में स्विफ्ट पेट्रोल पर 12 हजार, स्विफ्ट डीजल 22 हजार कम दाम पर मिल रही थी। आल्टों पर 35 हजार का फायदा मिल रहा है। आफर का लाभ लेने के लिए कई व्यवस्थाए है जिसमें बीमा की राशि व छूट दोनों शामिल है।
फैजाबाद-लखनऊ राजमार्ग पर स्थित एक एजेंसी भी दीपावली के पूर्व ही ग्राहकों के कारण गुलजार है। अभी तक यहां से 29 कारों की बुकिंग दीपावली को लेकर हो चुकी है। कुछ ग्राहक ऐसे है जो पहले ही खरीद कर घर ले जा चुके हैं। हुंडई की आई-20 पर 14 हजार के साथ ही बीमा, युवान पर 20 हजार पांच सौ के साथ बीमा का आफर है जिसका ग्राहक खूब फायदा उठा रहे हैं। हुंडई की ग्रैंड को खरीदने वालों को तो 27 हजार की छूट य्मिल रही है।