फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पब्लिक ने पकड़वाया, वाहवाही लूट ली पुलिस ने

Thu, 09 Jul 2015 10:43 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों को रंगे हाथ कारोबारी की पत्नी व पड़ोसी की सूचना पर मौके से पकड़ा गया, हालांकि पुलिस का कहना है कि चोर घेराबंदी के दौरान पकड़े गये।
विज्ञापन


बताया गया कि मंगलवार की रात चोर अंजनीपुरम निवासी विद्याशंकर सिंह के मुख्य गेट का ताला तोड़ भीतर प्रवेश कर गये थे। चोरों की आहट पर उनकी पत्नी ने मोबाइल से फोन कर मामले की जानकारी पड़ोसी बृजेश शर्मा को दी और बृजेश ने फोनकर पुलिस तथा मोहल्लेवालों को मौके पर बुला लिया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने बृजेश के छत के रास्ते भीतर पहुंच रात लगभग 11.30 बजे चोरी करते दो युवकों को पकड़ा था। हालांकि गुरुवार को पुलिस ने दावा किया कि एसएसपी की ओर से चोरो की तलाश के लिए टास्क दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को पुलिस कार्यालय की ओर से दावा किया गया कि सूचना पर चौकी प्रभारी जेल, चीता व मोबाइल ईंगल  तथा अन्य की मदद से पुलिस ने अंजनीपुरम से गोंडा के धौरहरा निवासी विनोद यादव तथा अयोध्या कोतवाली के नयाघाट रामकथा पार्क निवासी प्रदीप यादव को पकड़ लिया।

पकड़े गये युवकों के कब्जे से चोरी की लेडीज घड़ी, एक जोड़ी पायल, चांदी के तीन सिक्के, हैंडीकेम चार्जर, एक आईपाड व एक हजार 725 रुपये बरामद हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें