फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में गिरा युवक, लापता

Sun, 18 Oct 2015 11:33 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के लोहटीपुर के पास स्थित शारदा सहायक नहर में 24 वर्षीय एक युवक गिर गया। सूचना पर एसडीएम कंचन राम व सीओ संतोष कुमार मौके पर पहुंच गए। घटना शाम लगभग साढ़े छह बजे की बताई जा रही है।
विज्ञापन


क्षेत्रवासियों के मुताबिक क्षेत्र के इसरौलिया गांव निवासी रमभवन पुत्र राम उस्ताद लोधी अपनी पत्नी के साथ खेत पर था। शाम छह बजे पत्नी से घर जाने को कहकर वह लोहटीपुर की ओर शारदा सहायक नहर के पास गया और उसमें गिर गया।

हालांकि क्षेत्र में चर्चा रही कि युवक नहर में कूद गया। एसडीएम कंचन राम ने बताया कि युवक को मिर्गी का दौरा पड़ता था, दौरा पड़ने पर वह नहर में गिर गया। नहर का पानी रुकवा कर उसकी खोज कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें