फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय के गोबर व मूत्र से बने दीपक से अयोध्या होगी प्रकाशमय

विज्ञापन
महंत रामदास को दीपक भेंट करते लोग। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। दीपोत्सव पर गाय के गोबर व मूत्र से निर्मित दीपक से अयोध्या के प्रमुख स्थलों को प्रकाशमय करने की योजना पर श्याम शक्ति गोशाला ने काम करना शुरू कर दिया है। इसकी शुरुआत नाका हनुमानगढ़ी के महंत रामदास को संस्था द्वारा दीपक भेंट करके की।
विज्ञापन

इसके बाद नया घाट स्थित हनुमानगढ़ी के महंत त्यागी नारायन दास को भी दीपक भेंट किया गया। इन दीपकों को अयोध्या के सभी मठ मंदिरों में बांटा जाएगा।
नाका हनुमानगढ़ी के महंत रामदास ने कहा कि गाय के गोबर से निर्मित दीपक प्रज्जवलित होने के बाद आध्यात्मिकता की रश्मि भी प्रसारित करते हैं। दीपावली व उससे पहले मंदिर में होने वाले आयोजनों में इन दीपकों को प्रज्जवलित किया जाएगा।
इन दीपकों का प्रयोग गोसंवर्धन व गोसंरक्षण को संबल प्रदान करने के साथ प्रदूषण को रोकने में भी सहायक होगा। संस्था के महासचिव प्रवीण दूबे ने बताया कि अयोध्या के सभी प्रमुख मंदिरों में आने वाले समय में दीपकों का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके साथ में शहर के प्रमुख स्थानों पर भी दीपक जलाने के लिए संस्था के सदस्यों को लगाया गया है। दीपावली के दिन सरयू तट तथा अन्य स्थलों पर दीपक प्रज्जवलित किया जाएगा। बताया कि इसके लिए गोशाला में युद्धस्तर पर दीपक का निर्माण किया जा रहा है। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों में अमित तिवारी, पवन मिश्रा, अमित मिश्रा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें