फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में लगी आग, पल भर में ही फर्नीचर, कंप्यूटर जलकर राख हो गए

विज्ञापन
बैंक में लगी आग। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
महबूबगंज। बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में मंगलवार रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते बैंक का फर्नीचर, कंप्यूटर व अन्य सामान धू-धू कर जल गया। बैंक के मैनेजर के अनुसार नगदी और महत्वपूर्ण अभिलेख बच गए।
विज्ञापन

महबूबगंज निवासी सतनारायण गुप्ता के मकान में किराए पर बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक चलता है। मंगलवार रात करीब 1 बजे वह नित्यक्रिया के लिए बाहर निकले तो देखा बैंक से धुआं निकल रहा है। देखते ही देखते लपटें उठने लगीं।
उन्होंने तत्काल 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पीआरवी कर्मियों ने दमकल विभाग के अलावा बैंक अधिकारियों को फोन पर सूचना दी। इसके बाद बैंक के दरवाजे को खोलकर आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

बैंक मैनेजर आलोक कुमार झा ने बताया कि आग से बैंक में लगे फर्नीचर, 6 कंप्यूटर, एक कूलर, 7 पंखे, सीसीटीवी कैमरा, डीवीआर अलार्म सिस्टम नोट काउंटिंग मशीन समेत कुछ अभिलेख जल गए हैं। बताया कि महत्वपूर्ण दस्तावेज और नगदी सुरक्षित हैं। थाना प्रभारी गोसाईगंज श्याम सुंदर पांडे ने बताया कि तहरीर मिली है बैंक मैनेजर की सूचना पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें