फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1008 दीपों से युक्त दीपमाला से होगा दीपोत्सव का आगाज

विज्ञापन
अयोध्या में राम की पैड़ी पर आयोजित दीपोत्सव (फाइल फोटो) - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। दिव्य दीपोत्सव का आगाज 1008 दीपों युक्त दीपमाला से होगा। इसकी तैयारी डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विवि के दृश्य कला विभाग की ओर से की जा रही है। दीपमाला को मिट्टी व वेस्टेज पदार्थों से मिलाकर तैयार किया जाएगा। डिजाइन का स्वरूप शिक्षिकाओं की ओर से फाइनल किया जा चुका है। शासन से अनुमति के बाद यह दीपमाला ही दीपोत्सव का आगाज करेगी।
विज्ञापन

पिछले बार हुए दीपोत्सव में अवध के विवि के दृश्य कला विभाग की ओर से विशेष प्रकार का दीप तैयार किया गया था। इसी दीप से मुख्य अतिथि कोरिया की महारानी ने दीपोत्सव का आगाज किया था, इस बार विवि का दृश्य कला विभाग विशेष दीपमाला तैयार कर रहा है।
इसमें 1008 दीये एक बार में रोशन होंगे। यह सात लेयर का लगभग छह फिट ऊंचा होगा। इसमें सात स्टेप होंगे, 1007 दीये नीचे और सबसे बड़ा दीपक आखिरी स्टेप पर होगा।
विज्ञापन

हालांकि इसकी अभी शासन की अनुमति नहीं मिली है लेकिन उम्मीद है कि पूर्ववत की भांति इस वर्ष भी दीपोत्सव का आगाज इसी दीपमाला से होगा। दृश्य कला विभाग की ओर से दीपमाला की डियाइन तैयार हो गई है। सोमवार से इसको रूप देने का कार्य शुरू होगा।
विवि के कुलपति के निर्देश पर पिछली वर्ष की भांति इस वर्ष भी दीपमाला तैयार की जा रही है। इस बार 1008 दीपों से युक्त सात स्टेप मेें स्टैंड युक्त दीपमाला होगी। हालांकि इसकी अभी प्रशासन से अनुमति नहीं मिली है लेकिन उम्मीद है कि पूर्ववत वर्ष की भांति इस वर्ष भी विवि के दृश्य कला विभाग की दीपमाला से दीपोत्सव का आगाज होगा।
विज्ञापन

प्रो. वीके श्रीवास्तव, समन्वयक, फाइन आर्ट डिपार्टमेंट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें