चित्रकूट के तुलसी पीठाधीश्वर जगतगुरु रामभद्राचार्य ने राममंदिर निर्माण पूरा होने की तिथि भी घोषित कर दी है। कहा कि 2016 में शीघ्र ही राममंदिर निर्माण कार्य शुरू होगा।
हर हाल में छह दिसंबर 2018 तक मंदिर निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। वे मसौधा ब्लॉक के महांवा के मजरे रग्घूपुर में नौ दिवसीय रामकथा के दौरान गुरुवार को बोल रहे थे।
जगतगुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि अयोध्या में भव्य राममंदिर के निर्माण की तैयारी चल रही है। पत्थरों का आना शुरू हो गया है। छह दिसंबर 2018 तक राममंदिर निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। शीघ्र ही मंदिर निर्माण शुरू होगा।