पूराबाजार के पिलखांवा कुरौली गांव में ट्रेन की चपेट में आये वृद्ध की मौत पर बिलखते परिवारीजन।
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज थाने की पूरा बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम पिलखावां कुरौली निवासी एक बुजुर्ग की रविवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जिस दौरान हादसा हुआ, बुजुर्ग धान काटने के लिए रेलवे लाइन क्रॉस कर रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
मृतक के पुत्र सुरजीत ने बताया कि रविवार की सुबह तकरीबन नौ बजे पिता घिर्राऊ (60) पुत्र राम तेज धान काटने के लिए रेलवे लाइन के उस पार जा रहे थे। उन्हें कम सुनाई पड़ता था और जिस रास्ते से जा रहे थे उस पर अगल-बगल काफी झाड़ झंखाड़ थी। इसलिए ट्रेन की आवाज सुन नहीं सके और अयोध्या से अकबरपुर जा रही ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे से बुजुर्ग का सिर फट गया। जिसके चलते घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।