फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारगंज। करंट की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। पुलिस चौकी चिलबिली क्षेत्र के मरूई गणेशपुर पूरे थानेदार में ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी।
विज्ञापन

सूचना के बाद वन विभाग के बीट प्रभारी सूर्यभान सिंह वाचर पवन कुमार व अनिल यादव के साथ मौके पर पहुंचे और विद्युत कर्मी को फोन कर के सप्लाई बंद कराई। इसके बाद ट्रांसफार्मर से मोर के शव को नीचे उतरवाकर वन रेंज कार्यालय कुमारगंज ले गए। वन क्षेत्राधिकारी कुमारगंज पीयूष मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि मोर का पोस्टमार्टम कराकर शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें