फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: प्रो. राजीव गौड़ बने विज्ञान संकायाध्यक्ष

Tue, 11 Apr 2023 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
प्रो.राजीव गौड़।
विज्ञापन
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल के आदेश पर सूक्ष्म जीव विज्ञान विभाग के प्रो. राजीव गौड़ को विज्ञान संकायाध्यक्ष नियुक्त किया गया। विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. चयन कुमार मिश्र का कार्यकाल पूरा होने के बाद वरिष्ठता क्रम में प्रो. गौड़ को संकायाध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन

प्रो. राजीव का कार्यकाल अधिसूचना निर्गत होने की तिथि से तीन वर्ष व अधिवर्षिता की आयु पूर्ण होने तक होगा। प्रो. गौड़ वर्तमान में एमएड विभाग के समन्वयक के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। इनके 90 शोध-पत्र अंतरराष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। आठ बुक के साथ 32 अंतरराष्ट्रीय किताबों में इनके अध्याय प्रकाशित हुए है। इसके अलावा छह शोध परियोजनाएं चल रही है। प्रो. गौड़ के विज्ञान संकायाध्यक्ष नियुक्त होने पर कुलसचिव उमानाथ, वित्त अधिकारी पूर्णेंदु शुक्ला, प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्रो. चयन कुमार मिश्र, प्रो. अशोक कुमार राय, प्रो. एसएस मिश्र, प्रो. हिमांशु शेखर सिंह, प्रो. जसवंत सिंह आदि ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें