फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। घर से लापता युवक का शव सोमवार सुबह चौरे बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र में बासूपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे चौरे बाजार चौकी प्रभारी अभिनंदन पांडेय ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान विवेक कुमार (19) पुत्र संजय यादव निवासी मंगारी रामगढ़वा के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि सोमवार रात विवेक भोजन करने के बाद खेत जाने के लिए घर से निकला था। देर रात तक विवेक के घर न लौटने पर परिवारीजन ने उसकी तलाश की मगर उसका कुछ पता नहीं चला।
सोमवार सुबह रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध परिस्थितियों में उसका कटा हुआ शव पड़ा मिला। घटना से विवेक के परिवार में कोहराम मचा है। चौकी प्रभारी अभिनंदन पांडेय ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। खुदकुशी का मामला प्रतीत हो रहा है। चर्चा है कि विवेक कुछ दिनों से डिप्रेशन का शिकार था। जांच पड़ताल की जा रही है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें