फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर निर्माण के लिए 11 करोड़ परिवारों से आर्थिक सहायता लेगी विहिप

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। लक्ष्मण किला परिसर में आयोजित फिल्मी सितारों की रामलीला में पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि अयोध्या की रामलीला सभी का ध्यान आकर्षित कर रही है। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद चार लाख गांवों में राम उत्सव मनाने की तैयारी कर रही है। हम गांव-गांव में भजन-कीर्तन और सभा करके भगवान राम का उत्सव मनाएंगे।
विज्ञापन

विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए हम 11 करोड़ परिवारों से आर्थिक सहायता भी लेंगे। बताया कि 27 फरवरी से हमारा ये अभियान शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या में बनने वाला मंदिर आकाश को छूएगा, साथ ही पूरी नगरी त्रेतायुग की तरह झिलमिलाती नजर आएगी।
कृष्ण जन्मस्थान को लेकर शुरू हुए विवाद पर कहा कि अभी हमारा सारा ध्यान राम मंदिर निर्माण पर है। राम मंदिर निर्माण की बाधाएं दूर हो गईं हैं लेकिन निर्माण कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है। निर्माण कार्य पूरा होने में करीब तीन साल लगेंगे। जब तक भगवान राम भव्य मंदिर में विराजमान नहीं हो जाते तब तक हम किसी और विषय पर नहीं सोचेंगे। मंदिर का काम पूरा होने के बाद ही अन्य विषयों पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, रामलीला में पहुंचे दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि अयोध्या की रामलीला की चर्चा पूरे देश में हो रही है। यहां से एक संदेश पूरे देश ही नहीं दिल्ली में भी जा रहा है कि जिस तरह श्रीराम ने आसुरी शक्तियों का दहन किया था उसी तरह पूरे देश के अंदर जो राजनीति में अधर्म कर रहे हैं राम रूपी शक्ति उनका दहन करेगी, ऐसा हमारा विश्वास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें