अयोध्या। लखनऊ-अयोध्या रेल खंड पर पटरंगा थाना क्षेत्र के बुलबुलपुर गांव के पास से रेलवे लाइन पर क्षत-विक्षत शव मिला। ट्रेन की चपेट में आने से शव दो हिस्सों में कट गया था।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पटरंगा थाने के उपनिरीक्षक सुधाकर यादव व हाईवे चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश की।