फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोर टू डोर समर्पण निधि प्राप्त करने का अभियान शुरू

विज्ञापन
अयोध्या-राममंदिर निर्माण के लिए चलाए जा रहे निधि समर्पण अभियान के दूसरे चरण मे श्रीराम मंदिर निध? - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। राममंदिर निर्माण के लिए चलाए जा रहे निधि समर्पण अभियान के दूसरे चरण का सोमवार को शुभारंभ हुआ। इस चरण में संघ व विहिप के कार्यकर्ता घर-घर जाकर कूपन के जरिए राम भक्तों से राममंदिर निर्माण के लिए समर्पण लेंगे।
विज्ञापन

दूसरे चरण के अभियान का शुभारंभ करते हुए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि 01 से 15 फरवरी तक अयोध्या समेत आसपास के जनपद में समर्पण निधि प्राप्त करने का अभियान चलाएंगे।
उन्होंने हर वर्ग से अपना क्षमता के अनुसार समर्पण करने का आह्वान किया। रिकाबगंज स्थित हनुमानगढ़ी पर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, नगर विधायक वेदप्रकाश गुप्ता, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय और भाजपा नेता अभय सिंह ने पूजन-अर्चन कर दूसरे चरण के अभियान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

दूसरे चरण के अभियान में कूपन लेने के लिए भक्तों में उत्साह दिखा। यहां तक कि ठेला व पटरी दुकानदारों ने भी कूपन के जरिए सहयोग किया। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद व संघ के कार्यकर्ता घर-घर, दुकान-दुकान जा कर समर्पण निधि प्राप्त करने का अभियान चलाएंगे।
लोग अपने सामर्थ्य के अनुसार राम मंदिर निर्माण में समर्पण निधि देकर सहयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि इसी समर्पण निधि से राम मंदिर का निर्माण होगा। यह अभियान पूरे प्रदेश में व्यापक स्तर पर 27 फरवरी तक चलाया जाएगा। बताया कि सभी राज्यों ने अपनी-अपनी सुविधा के अनुसार तिथियां तय की हैं।
अयोध्या जनपद में 01 से 15 फरवरी तिथि निर्धारित की गई है। इस अभियान का मूल उद्देश्य है कि आर्थिक रूप से कमजोर आदमी भी राम मंदिर निर्माण के लिए अपना सहयोग दे सके। चंपत राय ने बताया कि इसके लिए 10, 100 व 1000 रुपये के कूपन बनाए गए हैं। इससे ऊपर जो भी राशि मिलेगी उसकी रसीद दी जाएगी।
अभियान में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है। भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा की 46 हजार से ज्यादा शाखाओं में लगातार राम मंदिर के लिए निधि समर्पण अभियान के अंतर्गत एकत्रित धन को जमा किया जा रहा है। बड़ी संख्या में हर वर्ग के लोग राममंदिर के लिए दान दे रहे हैं।

अयोध्या-राममंदिर निर्माण के लिए चलाए जा रहे निधि समर्पण अभियान के दूसरे चरण में दुकानों पर जाकर न- फोटो : FAIZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें