हनुमतनगर (अयोध्या)। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के नरियावां गांव में रविवार दोपहर एक छात्र का शव गांव के बाहर ट्यूबवेल पर बने टिनशेड में फंदे पर लटकता मिला।
गांव निवासी सुनील यादव (17) पुत्र बेचन यादव हाईस्कूल का छात्र था। उसने हिंदी की परीक्षा भी दी थी। रविवार सुबह करीब 10 बजे परिवारीजन द्वारा किसी बात पर डांट देने पर नाराज होकर कहीं चला गया था।
इसके बाद दोपहर करीब दो बजे उसका शव गांव के बाहर करीब तीन सौ मीटर पूरब बाग में बने एक ट्यूबवेल के शेड में रस्सी के सहारे लटकता मिला।
प्रभारी निरीक्षक पूराकलंदर कृष्ण कुमार मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। मामले की जांच की जा रही है। संवाद