फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: नौकरी का झांसा देकर 14.5 लाख की ठगी

Mon, 20 Feb 2023 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर (अयोध्या)। नौकरी का झांसा देकर तीन बेरोजगार युवकों से साढ़े चौदह लाख रुपये हड़पने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पूराकलंदर थाना क्षेत्र के हुसेपुर हरीपुर जलालाबाद गांव निवासी सचिन शर्मा ने बताया कि वह दो वर्ष पहले प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाने वाले बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के कूरेभारी मंगारी गांव निवासी सत्येंद्र सिंह से उनकी मुलाकात हुई।

उन्होंने उत्तर प्रदेश सचिवालय में खेल मंत्रालय के तहत सहायक लिपिक के पद पर नौकरी दिलाने का वादा किया। इसके एवज में प्रति व्यक्त आठ लाख रुपये की मांग की।
विज्ञापन


बताया कि उनके दोस्त बृजेश कुमार यादव निवासी मरुई सहाय सिंह, बीकापुर व हिमांशु शर्मा निवासी डाभासेमर पूराकलंदर ने झांसे में आकर पैसा दिया। उनके ईमेल पर 30 सितंबर, 2021 को घोषणा पत्र खेल मंत्रालय विभाग का भेजा गया और जय चंद्रिका मांटेसरी इंटर कॉलेज मलिहाबाद लखनऊ में ढाई महीने ट्रेनिंग करने का फर्जी लेटर भी थमा दिया गया।

इस दौरान उन्होंने व उनके मित्रों ने सत्येंद्र सिंह व उसके मित्र शुभम पांडेय को अलग-अलग किस्तों में आरटीजीएस, गूगल-पे, फोन-पे के माध्यम से 14 लाख 50 हजार रुपये दिये। दोनों आरोपियों ने उसे लखनऊ सचिवालय ले जाकर आनंद शुक्ला नामक एक व्यक्ति से भी मिलवाया। तीनों ने शीघ्र ही नौकरी दिलाने आश्वासन दिया।

बताया कि नौकरी न मिलने और ठगी की जानकारी होने पर जब पैसा मांगा गया तो आरोपियों ने पैसा देने से मना कर दिया। प्रभारी निरीक्षक सुमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर सत्येंद्र सिंह, शुभम पांडेय व आनंद शुक्ला के विरुद्ध धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज करके जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें