गोसाईंगंज रेलवे स्टेशन के पश्चिमी सिरे पर गुरुवार सुबह एक अधेड़ (50) का शव रेल ट्रैक पर मिलने पर हलचल मच गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। जिसके बाद ट्रेन रवाना हुई।
शव की शिनाख्त नहीं हो सकी और न ही मौत का कारण पता चल सका है। लखनऊ से छपरा जा रही ट्रेन के चालक ने सुबह करीब छह बजे ट्रैक पर एक शव देख ट्रेन रोक दी और सूचना स्टेशन मास्टर को दी। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को ट्रैक से हटवाया।
इसके बाद ट्रेन रवाना हुई। जीआरपी अकबरपुर के एसआई गोपालजी ने बताया कि मृतक सफेद रंग की शर्ट और आसमानी रंग की पैंट पहने हुए था। उसके गले व सिर के पास गहरे घाव के निशान थे। उन्होंने बताया कि शिनाख्त नहीं हो सकी है।