ईद चांद दिखा, एक-दूसरे को बधाई देने का सिलसिला शुरू
फैजाबाद। चांद का दीदार होते ही जिले भर में ईद की खुशी छा गई है। लोगों में एक-दूसरे के गले लगकर बधाई का सिलसिला शुरू हो गया है। मौलानाओं ने ईद सोमवार को मनाने का ऐलान करते हुए नमाज का वक्त तय किया है। जिले की करीब 134 ईदगाहों और 156 मस्जिदों में ईद की नमाज होगी।
ईद को लेकर इस बार कोई उहापोह नहीं रही। बीते साल शिया व सुुन्नी समुदाय ने अलग-अलग तिथियों में ईद मनाई थी। लेकिन इसबार कोई सशंय नहीं रहा। मरकजी अंजुमन तबलीगी एहले सुन्नत जामा मस्जिद टाटशाह के महासचिव अफजल अहमद ने कहा कि चांद का दिख गया है। ईद सोमवार को मनाई जाएगी। रविवार को शुक्राने की नमाज अदा की गई है। उधर, चांद की तस्दीक होते ही लोगों एक-दूसरे को ईंद की बधाई दी और सेंवइयां चखीं। बच्चों में ईदी पाने को लेकर उत्साह रहा। ईद पर शांति व्यवस्था के मद्देनजर जिला प्रशासन ने मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है। शहर से देहात तक और संवेदनशील स्थलों पर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। एडीएम सिटी विंध्यवासिनी राय ने बताया कि जिले के शहरी क्षेत्र से देहात क्षेत्रों तक सोमवार को ईद को लेकर शांति व्यवस्था के मद्देनजर मजिस्ट्रेटों व फोर्स की तैनाती की गई है।