जब वो नहीं मिले तो, आशा बहुएं भड़क गईं और सिविल लाइंस से चौक मार्ग जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसी तरह पुलिस ने उन्हें समझा-बुझा शांत कराया।
मार्ग दुर्घटना में मिर्जापुर निमोली की आशा बहू सुमन मौर्या पत्नी शिवप्रसाद की रविवार रानीबजार मार्ग पर प्रभातनगर के पास मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई थी। साथ ही आशा बहू का पुत्र भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
इससे आहत आशा बहुओं ने सोमवार को सुबह दस बजे से ही सीएमओ कार्यालय पहुंचने लगी। संगठन की प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह की अगुवाई में तकरीबन 200 आशा बहुओं ने सीएमओ कार्यालय का गेट बंद कर प्रदर्शन किया।
उनकी मांग थी कि परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए। मृत आशा बहू को मुआवजा मिले और आशा बहू की मौत मसौधा चीनी मिल के टैंकर से हुई है, इसलिए चीनी मिल के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
सीएमओ कार्यालय पर घंटों तक प्रदर्शन के बाद कोई भी अधिकारी उनका ज्ञापन लेने नहीं आया। इससे आशा बहुओं का आंदोलन और उग्र हो गया। सभी आशा बहुएं सड़क पर उतर कर सीएमओ के खिलाफ नारेबाजी कीं।
सड़क जाम होने की वजह से मार्ग बाधित रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस से भी आशा बहुओं ने भी पुलिस से नोकझोंक की। पुलिस ने आशा बहुओं को समझाबुझा कर मामला शांत कराया।