फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शपथ ग्रहण के साथ पहली बैठक की तिथियां तय

Sun, 13 Dec 2015 11:24 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत चुनाव की मतगणना के बाद जिला प्रशासन ने गांव की सरकार की व्यवस्था की तैयारी शुरू कर दी है। शपथ ग्रहण के साथ ही सरकार की पहली बैठक में विकास कार्यों की फेहरिश्त तय करने की तारीखें तय कर दी गई हैं।
विज्ञापन


प्रशासन के अफसर अब शपथ दिलाने वाले अफसरों की सूची पर मंथन कर रहे हैं लेकिन ऐसी ग्राम पंचायतें ही संघटित की जाएंगी जिनके दो तिहाई ग्राम पंचायत सदस्य निर्वाचित हो गए हैं।

मतगणना के बाद ग्राम पंचायत के संघटन की तैयारी शुरू कर दी गई है। प्रदेश शासन ने ग्राम पंचायतों के संघटन के लिए निर्देश जारी कर दिया है। जिला पंचायत राज अधिकारी एके सिंह ने बताया कि प्रदेश शासन ने इसके लिए निर्देश जारी कर दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिले में 18 दिसंबर को इसके लिए अधिसूचना जारी की जाएगी। 20 दिसंबर तक प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि वहीं ग्राम पंचायतें संगठित होंगी जिनके कुल के दो तिहाई सदस्य निर्वाचित हो गए हैं। जिन ग्राम पंचायतों में ऐसा नहीं है वहां संगठन नहीं होगा। जिला प्रशासन ने शपथ दिलाए जाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें