फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 जगह आज चूर होगा दशानन का दंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। नवरात्र के आखिरी दिन जहां मां के दर्शन को लेकर मंदिरों व दुर्गापूजा पंडालों में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा, वहीं विजयदशमी व प्रतिमा विसर्जन को लेकर लोगों में उल्लास है। जिलेभर दौ सौ स्थानों पर बुराई के प्रतीक रावण का पुतला जलाने की तैयारी है।
विज्ञापन

इसमें से शहर में 98 जगह दशानन का दंभ चूर होगा। इसी के साथ फैजाबाद-अयोध्या शहर में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सोमवार को वाहन चेकिंग के साथ ही होटल-ढाबे खंगाले गए। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर बाहर से शहर में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया है। ये प्रतिबंध विजयदशमी व प्रतिमा विसर्जन तक जुड़वा शहर में जारी रहेगा।
शहर में दुर्गापूजा व रामलीला के शिखर पर पहुंचने के साथ ही श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन-पूजन को सड़कों पर है। श्रद्धालुओं का रेला रेंगकर आगे बढ़ रहा है। प्रशासन ने वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया है। नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में 200 से अधिक जगह दुर्गापूजा पंडाल सजाए गए हैं। रामलीला मंचन भी हो रहा है। सोमवार को शाम होते ही सड़कों पर भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा।
विज्ञापन

भीड़ के दबाव में यातायात की कौन कहे, पैदल चलना भी दूभर हो गया। गलियों की बात ही छोड़ दें, मुख्य सड़कों पर भी पैदल चल रहे लोग रेंगने को मजबूर दिखे। आवागमन संभालने के लिए यातायात व पुलिसकर्मियों को स्वयंसेवकों की मदद लेनी पड़ रही है।
एसएसपी आशीष तिवारी ने एहतियातन जुड़वा शहर के इंट्री पॉइंट्स पर पुलिस व यातायात कर्मियों की ड्यूटी लगाकर दोपहिया वाहनों के प्रवेश पर भी रोक लगा दी है। होमगार्डों को भी मदद के लिए लगाया गया है। हालांकि पुलिस-प्रशासन की ओर से आपात हालात के लिए किसी मार्ग को रिजर्व नहीं किया गया है और न ही वाहनों के आवागमन के लिए कोई वैकल्पिक मार्ग तय किया गया है।
शहर में मकबरा से फतेहगंज की ओर, मनूचा तिराहे से फतेहगंज, लालबाग रेलवे क्रॉसिंग से फतेहगंज, जीआईसी ओवरब्रिज से जीआईसी, रिकाबगंज चौराहे से कसाबबाड़ा व फतेहगंज की ओर आज सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
रिकाबगंज चौराहे से चौक, गुदड़ी चौराहे से चौक, रीडगंज चौराहे से चौक, फतेहगंज चौराहे से चौक, पुष्पराज चौराहे से पुलिस लाइन तिराहा, पुलिस लाइन तिराहा से रिकाबगंज, तहसील तिराहे से रोडवेज, एसएसपी चौराहे से लखनऊ की ओर, टीवी टावर से लखनऊ हाईवे की ओर, हनुमानगढ़ी सहादतगंज से कैंट और गुप्तारघाट से निर्मली कुंड की ओर सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। ये प्रतिबंध मंगलवार सुबह आठ बजे से प्रतिमा विसर्जन तक जारी रहेगा।
एसपी सिटी विजय पाल सिंह ने बताया कि विसर्जन शोभायात्रा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं। जगह-जगह अर्द्धसैनिक बल व पीएसी के साथ ही पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें