फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या विवाद की रोजाना सुनवाई से पक्षकारों में खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार से रामजन्मभूमि/बाबरी मस्जिद मामले की रोजाना सुनवाई शुरू होने पर अयोध्या मामले के पक्षकारों ने हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के ताजा रुख का भी पक्षकारों ने स्वागत किया है। उनका कहना है कि कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि सिर्फ सुबूतों व तथ्यों के आधार पर ही सुनवाई होगी। जिससे उम्मीद है कि बहुत जल्द मामले का समाधान हो जाएगा।
नियमित सुनवाई को लेकर कोर्ट गंभीर: त्रिलोकीनाथ
अयोध्या मामले के हिंदू पक्षकार रामलला के सखा त्रिलोकीनाथ पांडेय ने कहा कि कोर्ट का ताजा रुख दर्शाता है कि वह अब इस मामले में कोई दखलअंदाजी नहीं चाहता है।
विज्ञापन

कोर्ट ने तथ्यों एवं सुबूतों के आधार पर ही बात रखने को कहा है। ऐसे में स्पष्ट है कि अब कोई बाधा नहीं आएगी जल्द मामले का समाधान सामने होगा।
हमारे ही हक में आएगा फैसला: दिनेंद्र दास
निर्मोही अखाड़ा के महंत हिंदू पक्षकार दिनेंद्र दास ने भी नियमित सुनवाई से खुश हैं। उन्होंने कहा कि पहले दिन निर्मोही अखाड़ा का ही पक्ष सुना गया। हमने विवादित स्थान पर अपने नियंत्रण की भी बात कोर्ट के समक्ष रखी। कोर्ट का रुख सराहनीय है हमें पूरी उम्मीद है कि निर्णय हमारे में होगा।
जल्द समाधान की बढ़ी उम्मीद: इकबाल
इकबाल अंसारी ने कहा कि मध्यस्थता कमेटी भी अपना काम कर रही थी लेकिन वह दोनों पक्षों को मनाने में सफल नहीं हो सकी। प्रतिदिन सुनवाई शुरू होने से हम आशान्वित हैं कि अब जल्द ही इस मामले का समाधान हो जाएगा। सुप्रीम कोर्ट जो भी निर्णय देगा वह हमें स्वीकार होगा, बस किसी तरह से यह विवाद खत्म होना चाहिए इसके नाम पर राजनीति का खेल बंद होना बहुत जरूरी है।
कोर्ट जो निर्णय देगा वह मानेंगे : हाजी
मुस्लिम पक्षकार हाजी महबूब ने कहा कि हमारा पक्ष तो अंत में सुना जाना है जो भी हो मामले में सुनवाई शुरू हुई है जो कि काबिले तारीफ है। इस विवाद का समाधान अब हो ही जाना चाहिए, बस देश में अमन, चैन, सौहार्द कायम रहे। हमें पूरी उम्मीद है कि कोर्ट सुबूतों के आधार पर ही निर्णय देगा हम तो पहले से ही नियमित सुनवाई की बात करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें