अयोध्या-हाईवे पर पलटा सिलेंडर से लदा ट्रक।
- फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। कोतवाली अंतर्गत निरंकारपुर के पास मंगलवार सुबह गैस सिलेंडर लादकर जा रहा ट्रक अचानक पलट गया। ट्रक लखनऊ से गोरखपुर की ओर जा रहा था।
इस बीच ट्रक चालक को नींद आने के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे सड़क पर सिलेंडर फैल गए और करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। कोतवाली प्रभारी सुरेश पांडेय ने बताया कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। चालक को मामूली चोटें आईं हैं।