रामलला के मुख्य पुजारी सतेंद्र दास का उपचार करते चिकित्सक।
- फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। रामजन्मभूमि के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास की तबीयत मंगलवार दोपहर अचानक बिगड़ गई। सूचना पर श्रीराम चिकित्सालय से पहुंची डॉक्टरों की टीम ने जांच की।
रिपोर्ट में बताया गया कि पुजारी उच्च रक्तचाप, शुगर व यूरिन इंफेक्शन से पीड़ित हैं। डॉक्टर की सलाह पर शाम को उन्हें एसजीपीजीआई रेफर कर दिया गया। सूचना पर नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता व अयोध्या मामले के मुस्लिम पक्षकार इकबाल अंसारी ने आवास पर पहुंचकर उनका हाल जाना।
रामजन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास (75) की हालत गंभीर बताई जा रही है। मंगलवार को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने पर डॉक्टरों की टीम द्वारा उनकी जांच की गई।
प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें एसजीपीजीआई के लिए रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि वे उच्च रक्तचाप, शुगर व यूरिन इंफेक्शन से ग्रसित हैं।
हाल जानने पहुंचे नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि उन्हें बेहतर इलाज के लिए एसजीपीजीआई भेज दिया गया है। महाराज के इलाज की समुचित व्यवस्था करा दी गई, हम उनके स्वास्थ्य पर पूरी नजर रखेंगे। इलाज के लिए एसजीपीजीआई में डॉक्टरों की टीम लगा दी गई है।