फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या पिछड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। मंडल के चार जिलों में धान खरीद शुरू हो गई है। अब तक चार लाख 27 हजार एमटी के सापेक्ष मात्र एक प्रतिशत ही खरीद हुई है। इसमें भी अयोध्या जनपद फिसड्डी साबित हो रहा है।
विज्ञापन

अभी तक अयोध्या के 32 क्रय केंद्रों पर खरीद का सिलसिला शुरू नहीं हो सका है। हालांकि सभी क्रय केंद्र खुल गए हैं लेकिन किसानों की आमद अभी नहीं शुरू हुई है। इससे धान खरीद का सिलसिला ठप है।
अयोध्या मंडल के बाराबंकी, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, अमेठी व अयोध्या जनपद के 224 क्रय केंद्रों को चार लाख 27 एमटी धान की खरीद का लक्ष्य दिया गया है।
सभी जनपदों में एक नवंबर से ही क्रय केंद्र खुल गए हैं लेकिन किसानों का धान भीगा होने के कारण क्रय केंद्रों तक नहीं पहुंच पा रहा था। पूर्व सप्ताह की शुरुआत के साथ बाराबंकी में सबसे पहले धान खरीद शुरू हुई थी।
विज्ञापन

यहां अब तक 727.95 एमटी धान खरीद हो चुकी है। ये कुल लक्ष्य के सापेक्ष 2.24 प्रतिशत है। अंबेडकरनगर में अब तक 108.5 एमटी धान खरीदा जा चुका है। ये जनपद के कुल निर्धारित लक्ष्य का 0.8 प्रतिशत है।
सुल्तानपुर में मंगलवार से खरीद शुरू हुई है। इस जनपद 1.32 एमटी व अमेठी में 24.40 एमटी धान खरीद अब तक हो चुकी है। हालांकि अभी अयोध्या में खरीद का सिलसिला शुरू नहीं हो सका है।
यहां की खरीद अभी भी निल है। यहां किसान क्रय केंद्रों पर नहीं पहुंच रहे हैं। कारण ये बताया जा रहा है कि अयोध्या में किसानों का धान अभी सूखा नहीं है और बहुत से इलाके ऐसे भी हैं जहां अब धान कटने का सिलसिला शुरू हुआ है। अयोध्या जनपद में भी दो से तीन दिन में धान क्रय केंद्रों तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें