फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच बीघे गन्ने की फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
हनुमतनगर। दर्शननगर पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुशवाहा मजरे कुट्टिया गांव के पूर्व प्रधान योगेंद्र वर्मा की पांच बीघा गन्ने की फसल शॉर्ट सर्किट से जल गई।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान ने बताया कि गांव के पास ही खेत के ऊपर से 11 हजार वोल्ट का बिजली तार गया है। मंगलवार दोपहर बाद अचानक शॉर्ट सर्किट होने के बाद चिंगारी निकलने लगी और देखते देखते गन्ने की फसल में लपटें निकलने लगी।
जब तक आग को बुझाया जाता, तब तक बड़ा रकबा होने के कारण करीब पांच बीघा से अधिक फसल जल गई। इसकी सूचना राजस्व तथा बिजली विभाग को दिया गया। सूचना के बाद लेखपाल व अवर अभियंता ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें