फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिल्कीपुर। तहसील के पारा धनेथुआ पूरे झाऊ पांडे गांव के पास शारदा सहायक नहर में एक मगरमच्छ की मौजूदगी के चलते ग्रामीणों में दहशत है। वन क्षेत्राधिकारी कुमारगंज रेंज के अनुसार मगरमच्छ की निगरानी के लिए मौके पर वन विभाग की टीम लगा दी गई है।
विज्ञापन

मंगलवार शाम शारदा सहायक डबल नहर के पूर्वी नहर से बाहर निकलकर मगरमच्छ नहर की पटरी पर आ गया। ग्रामीणों की नजर पड़ी तो उन्होंने शोर-शराबा किया। जिस पर मगरमच्छ नहर के पानी में चला गया।
बरसात के दौरान नहरों में पानी का बहाव अधिक होने के चलते मगरमच्छ बाहर की ओर निकल रहा है। क्षेत्र के कई इलाकों में मगरमच्छ की मौजूदगी के चलते ग्रामीण खेतों की ओर जाने से भी बच रहे हैं।
विज्ञापन

पशुपालकों ने अपने पशुओं को नहर की ओर भी ले जाना बंद कर दिया हैं। वन क्षेत्राधिकारी कुमारगंज एके श्रीवास्तव ने बताया कि ग्रामीणों केे माध्यम से सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद मगरमच्छ की निगरानी के लिए वन विभाग की टीम लगा दी गई है। फिलहाल ग्रामीणों को सचेत रहने की हिदायत भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें